Shani Asta 2026: कर्मो के फलदाता शनि देव इस साल 13 मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक अस्त रूप में रहेंगे। शनिदेव के शांत अवस्था होते ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले है। शनि का अस्त होना 4 राशियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है, फिलहाल जिनपर अभी साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है। आइए आपको बताते है यह कौन सी राशियां है जिनपर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप चल रहा है, और अब यह कैसे फल देने वाला है। 

मेष राशि

सबसे पहले हम बात करते है मेष राशि वाले जातकों की इन पर शनि का अस्त होना बेहद पॉजिटिव फल देने वाला है। मेष राशि वालों को शनि साढ़े साती के उतरने से बहुत राहत पड़ने वाली है। ऐसे में जातक खर्चों पर नियंत्रण साध पाएंगे और आपकी फाइनेंस की परेशानी धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी। बीमारी में सुधार आने वाला है, साथ ही घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के भी स्वास्ठय की चिंता खत्म होगी। आपके लंबे समय से अटके हुए काम बनने शुरु हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशखबरी है कि शनि का अस्त होना इनके लिए लाभकारी साबित होगा। आपका कांफिडेंस बढ़ेगा और लंबे समय से अटके हुए काम सफल होंगे। नौकरी और बिजनेस दोनों में ही जबरदस्त तरक्की मिलने की आशा है। ध्यान रहे शनिदेव गुरू की तरह होते है, जो भी अच्छे काम अब तक आपने साढ़ेसाती के अंतराल में किए थे। उसका फल अब मिलने वाला है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातक को शनि ढैय्या से अब राहत मिल जाएगी। अटके काम बनेंगे। पैसा आने के रास्ते खुलेंगे।नौकरी में तरक्की मिलेगी। वर्कप्लेस में वाहवाही मिलेगी, सीनियर फिलहाल आपके काम की तारीफ करेंगे। 

कुंभ राशि

शनि की साढे़साती का खत्म होना कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। फाइनेंस में सुधार आने वाला है। नए आमदनी के रास्ते खुलेंगे और आपकी मेहनत का फल अब मिलने वाला है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे है। विदेशी यात्रा का भी संयोग बनेगा। परिवार में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है। बच्चों की शादी का भी संयोग बनने वाला है।