Rang Panchmi 2026 : होली के उत्सव का समापन रंग पंचमी के साथ होता है, जिसे हर चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल Rang Panchami 2026, 9 मार्च को मनाई जाएगी। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी देवताओं की होली है। यह देवो की होली है, तो इस दिन किए गए कुछ उपाय आपको शुभ फल देने वाले है। कुछ ऐसे उपाय आज हम आपको बताएंगे जिससे आपके जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही विवाह में हो रही देरी के लिए भी हम आपको समाधान बताने वाले है। अगर यह समाधान आपके जीवन में कुछ चेंजेस लाते है तो आप हमसे मेल या कॉल से जरिए संपर्क जरूर करें।
पीले गुलाल से विष्णु-लक्ष्मी पूजन
अपने परिवार में शांति के लिए श्री विष्णु और माता लक्ष्मी को पीला गुलाल भेंट करें। बचा हुआ थोड़ा सा गुलाल अपने माथे पर लगाएं। इससे घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और समझ बढ़ती है, और रोज-रोज का क्लेश दूर होता है।
शहद और जल
अगर आपके जिंदगी के किसी विशेष इंसान से आपका रिश्ता खत्म हो रहा है, तो एक तांबे के लोटे में साफ पानी भरें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं, फिर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग को भेंट करें। महादेव और पार्वती से अपने रिश्तों के लिए आर्शीवाद लें।
अशोक पत्ता
रिश्तों में गहराई के लिए रंग पंचमी के दिन सात पत्ते लेकर उसपर रोली से अपना और अपने पति का नाम लिखें। फिर इन पत्तों को पास के किसी मंदिर में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके आपसी संबंध अच्छे होंगे। इससे आपके जीवन में पॉजिटिविटी आएगी।
रंग पंचमी के खास नियम
इस दिन सात्विक खाना खाएं, मीट-मांस से बचें और किसी की बुराई न करें। इस दिन एक खास परंपरा में अबीर-गुलाल को आकाश की ओर उड़ाया जाता है, यह देवताओं के आह्वान का प्रतीक होता है और आस-पास का वातावरण पवित्र होता है, जिससे परिवार के लोगों में मानसिक शांति बनी रहती है। ध्यान रहें इस दिन घमंड करने से बचें।