Mulank Astro : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। माना जाता हैं कि जिस पर भी मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए, तो उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नही रहती। यही कारण है कि हर इंसान मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए व्रत, पूजा और दान जैसे उपाय करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों पर मां लक्ष्मी उनके मूलांक के कारण ही खुश रहती है? जी हां, अंक ज्योतिष के हिसाब से कुछ खास तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी की जिंदगीभर विशेष कृपा बनी रहती है। तो कहीं आपका जन्म या आपके किसी अपने का जन्म इस मूलांक से जुड़ा हो।
सबसे पहले जानें क्या होता है मूलांक?
हमारे ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का मतलब होता है आपकी जन्म तारीख या जन्म तारीख का जोड़। जैसे कि अगर किसी व्यक्ति का जन्म 15 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होगा क्योंकि 1+5 = 6। इसी तरह 24 तारीख को जन्म लेने वालों का भी मूलांक 6 होगा (2+4=6)। वैसे मूलांक से इंसान के बिहेवियर, भविष्य और जीवन में आने वाली सभी बातों के बारे में जाना जा सकता है।
इस मूलांक को मिलता है मां लक्ष्मी का साथ
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15,24 तारिख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। ज्योतिष शास्त्रो के अनुसार मूलांक 6 सीधा शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। शुक्र ग्रह सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, प्रेम और सुंदरता को अट्रेक्ट करता है । यही कारण है कि जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, उनके जीवन में धन, भोग-विलास और ऐशो-आराम की कभी कमी नही रहती हैं। मां लक्ष्मी का संबंध भी धन और ऐश्वर्य से होता है, इसलिए मूलांक 6 वाले लोगों पर मां लक्ष्मी अपना प्रेम बरसाती है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नही रहती है।
15,24 तारिख पर कैसें बनेंगी लक्ष्मी की कृपा
इन तीन तारीख पर जन्में लोगों का मूलांक तो 6 ही है, लेकिन इसमें जो लोग 6 को जन्में है, वह सीधे लक्ष्मी को अट्रैक्ट करते है, इसके बाद 15, 24 को जन्में लोगों में दो अंको के जोड़े से 6 बनता है, वही 24 तारिख में 4 राहु को दर्शाता है, जिससे धन आने में बहुत सी रूकावट बनती है। 15 में 5 अंक संघर्ष का संकेत बनता है इसलिए 15,24 को जन्में लोगों को कुछ विशेष उपाय करकें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना पड़ता है। ऐसे उपायों को जाननें के लिए आप हमारी बेबसाइट पर https://calendly.com/dr-shalinimehta संपर्क कर सकते है। आप सीधे दिए गए नंबर +91 9810433224 पर भी कॉल करकें भी हमारी टीम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।