Blog Detail

Kharmas 2026 : Kharmas mein in 4 rashiyon ko rakhna hoga khaas khyaal, warna ho...

Home Blog Kharmas 2026 : Kharmas mein in 4 rashiyo...
Kharmas 2026 : Kharmas mein in 4 rashiyon ko rakhna hoga khaas khyaal, warna ho sakta hai bhaari nuksaan
March 23, 2026 Kharmas 2026,Rashifal,Astrology Tips,Zodiac Warning,Hindu Astrology,Kharmas Effect

Kharmas 2026 : Kharmas mein in 4 rashiyon ko rakhna hoga khaas khyaal, warna ho sakta hai bhaari nuksaan

Kharmas 2026 : निम्न राशियों के लिए खरमास चुनौतीपूर्ण हो सकता है, सावधान रहने  की विशेष जरूरत है। 

खरमास की अवधि 14 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक है। इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह,गृह प्रवेश और मुंडन आदि वर्जित होते हैं।
1.खरमास की अवधि 14 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक रहेगी 
2. निम्न राशियों को खरमास में सावधानी बरतने की जरूरत है 
3. पारिवारिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित 

खरमास (Kharmas 2026) की अवधि में पूजा-पाठ ,दान-पुण्य और आध्यात्मिक उत्कर्ष पर विशेष बल दिया जाता है। इस दौरान सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना को शुभ और लाभप्रद मन जाता है। इस समय भगवान सूर्य देव मीन राशि में होंगे, जिससे कुछ राशियों को विशेष सावधानी की जरूरत है। आइए उनके बारे में जानते हैं। 

मिथुन राशि

खरमास में सूर्य देव के मीन राशि में होने की वजह से मिथुन राशि के जातकों को कुछ तकलीफ़ों या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि उन्हें कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ जाए जिससे उनके करियर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

कन्या राशि

खरमास के दौरान कन्या राशि के जातकों को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। धन के मामले में भी इस दौरान उन्हें सतर्क रहने की खास जरूरत है। इस अवधि में कोई भी फैसला सोच समझकर करना चाहिए ताकि आगे जाकर इसका खामियाजा ना भुगतना पड़े। 

वृश्चिक राशि

खरमास के दौरान वृश्चिक राशि वालों  को पारिवारिक जीवन में कलह का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में खुद के साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।  करियर में नई चुनौतियों का सामना हो सकता है। कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से सोचें और निर्णय लेने में वक्त लें। 

मीन राशि

खरमास के दौरान सूर्य देव मीन राशि में स्थित हैं तो इन्हें विशेष सावधानी की जरूरत है। इन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं,गैर जरूरी खर्च और करियर की अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर है कि कोई भी निर्णय सोच समझकर लें और अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखें। 

About the Author

Dr Shalini Mehta

Dr. Shalini Mehta

Vedic Sciences Expert

Founder of Sai Kiran Institute with 30+ years of experience in Astrology, Vastu, Numerology and Palmistry.

Quick Links

Our Courses Our Books Gallery Contact Us

Start Your Vedic Journey Today

Join 1 Lakh+ students from 15+ countries who have transformed their lives.

Talk to a Counsellor WhatsApp