ISO Certified Institute

Blog Detail

Guru ke Nakshatra Parivartan se kin 4 Rashiyon par aane wale dino mein ho sakti...

Home Blog Guru ke Nakshatra Parivartan se kin 4 Ra...
Guru ke Nakshatra Parivartan se kin 4 Rashiyon par aane wale dino mein ho sakti hai Dhan ki Barish?
July 17, 2026 Guru nakshatra parivartan,4 lucky rashiyan,dhan ki barish,Jupiter transit horoscope,Guru gochar 2026,lucky zodiac signs,astrology prediction,rashifal in Hindi,dhan labh yog,upcoming horoscope

Guru ke Nakshatra Parivartan se kin 4 Rashiyon par aane wale dino mein ho sakti hai Dhan ki Barish?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न केवल ग्रह परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन को भी उतनी ही महत्ता दी  गई है। नक्षत्र परिवर्तन की वजह से  जातकों के जीवन में समय-समय पर बदलाव आते रहते हैं। गणना के अनुसार देव गुरु बृहस्पति अभी कर्क राशि में हैं। वहाँ वो शनिदेव के स्वामित्व वाले क्षेत्र में विद्यमान हैं। 18 जून को गुरु बृहस्पति इधर आए थे और अब इनका अगला नक्षत्र परिवर्तन 19 अगस्त को होने वाला है। इससे जहां कुछ राशियों को मुश्किल तो कुछ को लाभ मिलने के सुखद संयोग बने हुए हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर गुरु की कृपा बरस सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ करियर में भी सफलता मिलने की संभावना है। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन काफी शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे अरसे से जो काम अटके हुए थे, उनके पूर्ण होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आमदनी के नये स्रोत भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना लग रही है। निवेश अगर सावधानी से किया जाए तो बढ़िया परिणाम मिलने के आसार दिख रहे हैं। 

सिंह राशि
गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से काफी लाभदायक या शुभ फलकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को इस अवधि में कार्यक्षेत्र में उनके मेहनत के अनुसार फल प्राप्ति के संयोग बनते दिख रहे हैं। नये व्यवसाय के लिए अगर सुचारु रूप से योजना बनाई जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। कोई शुभ समाचार इनके मन को खुशी देगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संचय करने के लिए भी अलग-अलग और बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे। 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये गुरु का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। अचानक कहीं से इनको धन लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ पुराने निवेश से भी इन्हें बढ़िया मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत हो जाएगी। 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर नये- नये शुभ अवसर और सफलता के संकेत दे रहा है। इस अवधि में सही दिशा में लिया गया कदम व्यापार में विस्तार के लिए सही रहेंगे। आपको किसी नई परियोजना में उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं। परिवार के सदस्यों का रवैया इनके लिए सहयोगात्मक रहेगा और भविष्य के लिए की गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। 

निष्कर्ष
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन इन चार राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आने वाला है। हालांकि, हर जातक की जन्मकुंडली ,ग्रहों की स्थिति और दशा-अंतर्दशा अलग-अलग होती है इसलिए मुमकिन है कि हर किसी के ज्योतिषीय फल भी अलग-अलग हों। इसलिए पूरी तरह से इस पर निर्भर न रहकर इसे बस एक ज्योतिषीय अनुमान की तरह ही लिया जाना चाहिए। आपके अंदर की सकारात्मकता, परिपक्व सोच, कड़ी मेहनत और सही निर्णय आपके लिए सफलता के मार्ग और प्रशस्त कर देंगे।  

About the Author

Dr Shalini Mehta

Dr. Shalini Mehta

Vedic Sciences Expert

Founder of Sai Kiran Institute with 30+ years of experience in Astrology, Vastu, Numerology and Palmistry.

Quick Links

Our Courses Our Books Gallery Contact Us

Start Your Vedic Journey Today

Join 1 Lakh+ students from 15+ countries who have transformed their lives.

Talk to a Counsellor WhatsApp