Chandra Grahan 2026 : 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है, तो इसका सूतक काल और असर भारत के लोगों पर भी पड़ने वाला है। जैसा कि हम सब जानते है कि यह साल का पहला चंद्रग्रहण है तो इसका असर 12 राशियों पर भी बखूबी दिखाई देने वाला है। अब यह असर बुरा होगा या अच्छा इस ब्लॉग के जरिए हम आपको आज बताने वाले है।  

क्या है चंद्रग्रहण?

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिंदू ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का असर व्यक्ति जीवन पर अच्छा पर अच्छा या बुरा जरूर पड़ता है।साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को भारत में दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा, और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण पूरे 3 घंटे 27 मिनट का होगा, वही इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू होने वाला है। वही इस दिन होलिका दहन का पावन अवसर है, ग्रहण के कारण दहन और पूजा पर भी बहुत असर पड़ने वाला है, इसके विषय में हम अपने अगले ब्लॉग में आपसे जानकारी साझा करेंगे। 

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? 

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में दिखाई देने वाला है। भारत में यह चंद्र ग्रहण दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में आंशिक रूप से नजर आने वाला है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों जिसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के कुछ जगहों पर भी आंशिक रूप से दिखाई दे सकता है। वहीं बाहरी देशों में यह चंद्र ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, साथ ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस, उत्तर और दक्षिणी अमेरिका में नजर आने वाला है।  

12 राशियों पर क्या होगा असर  

मेष राशि - इमोशनल बैलेंस बिगड़ सकता है, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। दोस्तों और परिवार से जुड़ी बातों में सावधानी रखें। 

वृषभ राशि - करियर और प्रतिष्ठा में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर और घर के बड़ो से बहस करने से बचें और थोड़ा धैर्य बनाएं रखे।  

मिथुन राशि - विदेश यात्रा का संयोग बनेगा, पढ़ाई के मामले में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।   

कर्क राशि - फाइनेंशियल मामलों और इंवेस्टमेंट में ध्यान रखना जरूरी है। रिश्तों मे प्यार बढ़ेगा।

सिंह राशि - वैवाहिक और पारिवारिक सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। घंमड न करें, किसी को अपशब्द न बोलें।

कन्या राशि - हेल्थ और डेली रूटीन पर ध्यान देने की जरूरत है। काम का प्रेशर बढ़ने वाला है, फैमिली में बैलेंस आपको ही बनाना पड़ेगा। 

तुला राशि - पारिवारिक संबंधो में उलझन या शक बढ़ सकता है। नौकरी में नई दिशा मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि - घर-परिवार के मामलों में अचानक फैसले लेने पड़ सकते है।  संपत्ति से जुड़े मामले में माता का साथ मिलेगा।

धनु राशि - आवागमन में सावधानी बरतें, वरना किसी भी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। छोटी यात्रा का संयोग बन रहा है।

मकर राशि - खर्चो पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।  

कुंभ राशि - आपकी सोच और व्यवहार में बड़ा बदलाव आ सकता है, संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर ले। 

मीन राशि़ - मानसिक बेचैनी या पुरानी बातें सामने आ सकती हैं, मेडिटेशन से राहत मिलेगी।