महाशिवरात्रि केवल व्रत या पूजा का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन भगवान शिव और माता सती के विवाह का शुभ दिन है। इस दिन पूर्वोत्तर क्षेत्रों की लड़कियां मनचाहा पति पाने के लिए व्रत करती है, युवाप्रेमी जोड़े अपने प्रेम को पाने के लिए सच्ची श्रद्धा से व्रत करते है। इस साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाने वाली है, सिर्फ शिवभकतों के लिए ही नही ब्लकि इस बार की शिवरात्रि ज्योतिष शास्त्रों की गणनाओं में भी विशेष फलदायी दिखाई दे रही है, जिससे इस दिन किया गया जप-तप आपके लिए बहुत ही लाभ देने वाला साबित होगा।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्त भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। इसके साथ ही बहुत सी पूजन सामग्रियां भेंट स्वरूप चढ़ाते है। हालांकि भक्त भोलेनाथ की प्रिय सामग्रियां चुनते है, लेकिन फिर भी हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी सामग्रियों का जिक्र किया गया है, जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना सही नही माना गया है। इसके साथ ही आपकी राशि के अनुसार कौन सी वस्तु भोलेनाथ को चढ़ाए यह जानना भी आपको बहुत जरूरी है, तो आइए हम आपको बताते है कि कौन सी वस्तुएं शिवलिंग पर न चढ़ाएं और कौन सी भोलेनाथ को प्रिय होने के साथ ही आपकी राशिनुसार उचित है। इसके साथ पूजा करते हुए कुछ बातों का भी खास ख्याल रखना जरूरी है।
मंदिर में किन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रहें कि अक्सर सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों की पूरी परिक्रमा की जाती है, लेकिन शिवलिंग की परिक्रमा हमेशा आधी ही करनी चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार परिक्रमा करते समय ध्यान रहे कि जलाधारी या सोमसूत्र को कभी भी पार नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसी मार्ग से महादेव की सारी एनर्जी एकत्रित होती है, इसलिए इसका सम्मान जरूर करें।
शिवलिंग से रखें दूर
महादेव वैराग्य और तप के प्रतीक है। इसलिए कभी भी शिवलिंग पर हल्दी, कुमकुम, सिंदूर और किसी भी प्रकार की श्रृंगार सामग्री अर्पित नहीं की जातीं। महादेव तो मरघट के वासी है, वह साज-श्रृंगार को प्रिय नही मानते है। आप माता सती की प्रतिमा पर आप श्रृंगार की सामग्री भेंट कर सकते है, लेकिन शिवलिंग पर इसे बिल्कुल नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। महादेव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है, इसलिए बेलपत्र चढा़ते हुए ध्यान रखें कि तीन पत्ती के जोड़े वाला ही बेलपत्र हो, इसके साथ ही पत्ते बिल्कुल भी कटे-पिटे न हों।
राशि के अनुसार शिवलिंग पर करें यह भेंट
मेष – लाल फूल, बेलपत्र, गुड़ मिला जल
वृषभ – सफेद फूल, दूध, मिश्री
मिथुन – दूर्वा, शहद, बेलपत्र
कर्क – दूध, चावल, सफेद फूल
सिंह – गुड़, गेहूं, लाल फूल
कन्या – बेलपत्र, दूर्वा, शहद
तुला – दूध, मिश्री, सफेद फूल
वृश्चिक – लाल फूल, जल, बेलपत्र
धनु – हल्दी, पीले फूल, केला
मकर – काले तिल, जल, सरसों तेल दीपक
कुंभ – काले तिल, सरसों तेल दीपक, जल
मीन – पीले फूल, चने की दाल, दूध